कवच (KAVACH) स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली क्या है और वंदे भारत में कैसे काम करती है?
भारतीय रेलवे द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित ‘कवच’ (KAVACH – Train Collision Avoidance System) दुनिया की सबसे सस्ती और भरोसेमंद ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है। वंदे भारत एक्सप्रेस में कवच तकनीक इन-बिल्ट लगाई गई है, जिससे दो ट्रेनों की आमने-सामने या पीछे से टक्कर होना नामुमकिन हो जाता है।